प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता: 75 साल के बुजुर्ग ने 65 की मोहनिया को बनाया हमसफर, मुख्यमंत्री कन्या विवाह में लिए सात फेरे
Friday, Feb 17, 2023-12:09 PM (IST)

सतना (अनमोल मिश्रा) : कहते है प्यार कभी बूढ़ा नहीं होता इसका जीता जागता उदाहरण मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में देखने को मिला। यहां एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने से 10 साल छोटी बुजुर्ग महिला से शादी की। खास बात यह कि बुजुर्ग पहले से ही शादीशुदा है। 65 वर्षीय महिला से शादी करने के बाद बुजुर्ग काफी खुश हैं। यह अनोखा मामला सतना जिले के रामनगर जनपद का है।
बता दें कि सतना के रामनगर सामूहिक विवाह सम्मेलन में 135 जुड़े की शादी हुई। इस समारोह रामनगर के देवरी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का चौथेपन में प्यार परवान चढ़ा है। गाजे-बाजे के साथ उसने पूरे विधि-विधान से 65 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई। गुरुवार को जब यह जोड़ा सामूहिक विवाह कार्यकम पहुंचा तो लोग इन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि यह शादी सुन कर लोग हैरान भी हो रहे है।
दरअसल, भगवानदीन और मोहनिया पिछले 12 सालों से लिव-इन में रह रहे थे। भगवानदीन सिंह गोड़ जन्मजात एक पैर से विकलांग है। वह शादीशुदा था करीब 10 साल पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया था और उनकी कोई संतान भी नहीं थी। वहीं मोहनिया ने अभी तक किसी से शादी नहीं की थी। अपना अकेलापन दूर करने के लिए दोनों साथ रह रहे थे।
दुल्हन मोहनिया बाई ने कहा कि मेरा विवाह नहीं हुआ था इसलिए मुख्यमंत्री कन्यादान में विवाह किया है। वहीं दूल्हे भगवानदीन ने भी इस विवाह से खुशी जताई है। वहीं शादी समारोह में मौजूद राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि ये पूरी दुनिया में उदाहरण है। दोनों ने नियमों का पालन करते हुए विवाह किया है। दोनों इस अनोखे विवाह से काफी खुश है।
रामनगर के देवरी गांव में 75 वर्षीय बुजुर्ग का चौथेपन में प्यार परवान चढ़ा है। गाजे-बाजे के साथ उसने पूरे विधि-विधान से 65 वर्षीय महिला के साथ शादी रचाई। गुरुवार को जब यह जोड़ा सामूहिक विवाह कार्यकम पहुंचा तो लोग इन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। हालांकि यह शादी सुन कर लोग हैरान भी हो रहे है।
बताते चलें कि सरकार प्रत्येक जोड़े को नकद राशि समेत घर गृहस्थी का सामान देती है। एक जोड़े पर 51 हजार रुपए खर्च किए जाने का प्रावधान है। इस राशि में टेंट-शामियाना, खाना के एवज में 6 हजार रुपए की कटौती हो जाती है। जबकि 34 हजार रुपए के सामान के साथ 11 हजार रुपए का चेक दिया गया। सामान में सिंदूरदान, पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, अलमारी, सिलाई मशीन, पलंग, रेडियो, चांदी का मांग टीका, कुकर, टेबिल फैन, रजाई गद्दा-तकिया, 12 कुर्सियां, 1 दीवार घड़ी शामिल है।