स्कूल शिक्षा मंत्री की बहू ने की आत्महत्या, घर में लटका मिला शव, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप!

5/11/2022 12:26:46 PM

भोपाल(प्रतुल पराशर): स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार की बहू द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय सविता परमार मंगलवार की शाम मंत्री के गांव पोचानेर कालापीपल तहसील स्थित घर में फांसी लगा ली थी। उस दौरान मंत्री और उनका बेटा देवराज घर पर नहीं थे।  घटना का कारण पारिवारिक बताया जा रहा है। यह घटना के पोंचानेर गांव में घटी है। मृतका के परिजनों ने इस घटना की पुष्टि की है। इस घटना के बाद पोंचानेर गांव में सन्नाटा छाया हुआ है। वहीं मायके परिवार ने ससुराल परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल मामला हाई प्रोफाइल होने के कारण पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा हैं।

मृतका सविता की शादी लगभग 3 वर्ष पहले मध्य प्रदेश शासन में मंत्री इंदर सिंह परमार के बेटे देवराज परमार के साथ हुई थी। शुजालपुर  में पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव पोचानेर में 5 मिनट के लिए घर में रखा गया और फिर मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार में सविता के मायका परिवार भी शामिल हुआ। शव देखकर सविता के पिता जोर-जोर से रोने लगे और बेहोश हो गए। फिलहाल कोई भी कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। इसी दौरान इंदर सिंह परमार ने हाथ जोड़कर सभी का आभार व्यक्त किया तभी सविता के भाई ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और कार्रवाई की मांग की। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ और वहां मौजूद रिश्तेदारों ने माहौल शांत करवाया और भाई को गाड़ी में बैठाकर गांव रवाना किया।

बता दें कि सविता की शादी स्कूल शिक्षा मंत्री परमार के बेटे देवराज के साथ तीन साल पहले हुई थी। लेकिन एक साल से दोनों के बीच तकरार चल रही थी। सविता अकोदिया के हड़लाय गांव से है। एक दिन पहले ही सविता अपने मायके से लौटकर पोचानेर ससुराल पहुंची थी। मंगलवार को सविता का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। सूत्रों की मानें तो आत्महत्या की वजह घरेलू कलेश ही है।

meena

This news is Content Writer meena