राज्यसभा: सिंधिया- दिग्विजय को संसदीय समितियों में मिली ये जिम्मेदारी

7/24/2020 1:14:57 PM

भोपाल/नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के बहुचर्चित चेहरे व राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संसद के उच्च सदन की विभिन्न विभाग संबंधी स्थायी समितियों का सदस्य नामित किया है। इस समिति में मध्यप्रदेश के सांसदों दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व सुमेर सिंह सोलंकी को भी जगह दी गई है।

PunjabKesari

दरअसल, राज्यसभा में शपथ समारोह के बाद राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू ने गुरुवार को सभी सदस्यों को विभिन्न समितियों में शामिल किया। इनमें जहां भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को मानव संसाधन विकास संबंधी स्थायी समिति का सदस्य बनाया गया है, वहीं कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह को शहरी विकास संबंधी समिति के सदस्य के रूप में नामित किया गया। इसी संसदीय समिति में सुमेर सिंह सोलंकी को भी शामिल किया गया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, विभिन्न समितियों में वो सदस्य भी शामिल है जिन्होंने अब तक सदस्यता की शपथ नहीं ली है। हालांकि उन्हें सदस्यता ग्रहण करने के बाद ही समिति की बैठकों में भाग लेने की इजाज़त मिलेगी। वही कुछ पुराने सांसदों को जिम्मेदारी दी गई है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Recommended News

Related News