सिंधिया और दिग्विजय ने एक दूसरे के लिए भगवान महाकाल से की प्रार्थना, दोनों बोले- हे ''भगवान'' ऐसा नेता दोबारा भारत में पैदा न हो, जानिए क्या है मामला?

Friday, Apr 21, 2023-06:04 PM (IST)

उज्जैन: मध्यप्रदेश में महाकाल मंदिर को लेकर दो नेताओं के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिल रही है। दोनों नेता एक दूसरे के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना कर रहे हैं, कि हे भगवान, ऐसा आदमी देश में दोबारा न पैदा हो। आप सोच रहे होंगे की कौन हैं वो दो दिग्गज नेता जो एक दूसरे के लिए सोशल मीडिया पर ऐसे विचार रख रहे हैं। तो आपको बताते हैं की वो दो दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं।
 

 

आखिर क्यों मांगी महाकाल से एक दूसरे के खिलाफ मन्नत?
दरअसल आज उज्जैन में प्रेस कांफ्रेंस करते वक्त दिग्विजय सिंह ने कहा, कि हे प्रभु, हे महाकाल, कांग्रेस में कोई दूसरा सिंधिया पैदा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि जब कमलनाथ सरकार को गिराया गया, उस समय राजा महाराजा बीजेपी के हाथों बिक गए। दिग्विजय के इस बयान के बाद सियासी बवाल तो मचना ही था, और कुछ ही घंटों बाद मचा भी, जब सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को लेकर ट्विटर पर पलटवार किया।

PunjabKesari

क्या कहा सिंधिया ने?.....
दिग्विजय सिंह के बयान के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी भगवान महाकाल से मन्नत मांगते हुए ट्वीट किया। सिंधिया ने लिखा कि, हे प्रभु महाकाल, कृपया दिग्विजय सिंह जैसे देश-विरोधी और मध्य प्रदेश के बंटाधार, भारत में पैदा ना हों। सिंधिया के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कोई सिंधिया को निशाना साध रहा है तो कोई दिग्विजय सिंह को।

 

 

 

क्या है पूरा मामला?
दरअसल उज्जैन में प्रेस कांफ्रेंस करते वक्त दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए विधायकों पर जमकर निशाना साधा, साथ ही उन्हें बिकाऊ भी कहा। इस बीच दिग्विजय सिंह ने ये भी कहा की बड़े बड़े राजा महाराजा बिक गए, लेकिन हमारा दलित आदिवासी विधायक नहीं बिका। इसके बाद उन्होंने सिंधिया को लेकर भी बयान दे डाला। जिस पर देर बिना देर किए सिंधिया ने पलटवार करते हुए दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कह डाला। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vikas Tiwari

Related News