विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सिंधिया का ट्वीट, बोले- बाबा महाकाल के दरबार में पापी को मिला दंड

7/9/2020 1:14:00 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): कुख्यात मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस ने गुरुवार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विकास दुबे को महाकालेश्वर मंदिर से गिरफ्तार किया है। दुबे की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसे लेकर अब राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट के जरिए कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में पापी को दंड मिला है। इसके लिए उज्जैन पुलिस को बहुत बहुत बधाई।

 


सिंधिया ने ट्वीट में लिखा कि बाबा महाकाल के दरबार में पापी को आखिर मिला दंड। जय महाकाल I कुख्यात बदमाश विकास दुबे को उज्जैन के श्री महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। मंदिर के सुरक्षाकर्मियों और उज्जैन पुलिस को बधाई। विकास दुबे को उसके किए हुए पापों की कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए। विकास दुबे को उसके किए हुए पापों की कठोरतम सज़ा मिलनी चाहिए।  इससे पहले सीएम शिवराज सिंह ने भी उज्जैन पुलिस को विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर बधाई दी थी।

 

 

 

meena

This news is Edited By meena