सिंधिया का कांग्रेस को झटका और बीजेपी को तोहफा, पूर्व मंत्री सरताज की घर वापसी

12/15/2020 12:51:37 PM

भोपाल(इजहार हसन): करीब 25 महीने पहले भाजपा छोड़कर कांग्रेस का हाथ थामने वाले पूर्व मंत्री सरताज सिंह ने फिर से भाजपा में वापसी कर ली है। सरताज सिंह ने किसान सम्मेलन के दौरान सीएम शिवराज सिंह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। वे 2018 के विधानसभा चुनाव के पहले सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र से टिकट न मिलने के कारण भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे और वे कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। बताया जा रहा है कि तब भी सरताज सिंह ज्योतिरादित्य सिंधिया के कहने पर कांग्रेस में शामिल हुए थे और अब भी  ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए ही उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है।




इससे पहले गुरुवार को एक बयान में सरतार सिंह ने कहा था कि वे सिंधिया के साथ ही भाजपा में आ रहे हैं। वे हाल ही में सिंधिया के भोपाल दौरे के दौरान अपने समर्थको के साथ सिंधिया से मिलने भी पहुंचे थे तभी से उनके भाजपा में वापसी के कयास लगाए जा रहे थे।



बता दें कि सरताज सिंह भाजपा से 5 बार सांसद, 2 बार विधायक रह चुके हैं। वे केंद्र में एक बार स्वास्थ्य मंत्री तथा प्रदेश में वन व लोक निर्माण मंत्री रह चुके हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने उन्हें उनकी उम्र ज्यादा बताते हुए टिकट नहीं दिया था और तब सरताज सिंह फूटफूट कर रोए थे। इसके कुछ ही देर बाद उन्होंने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।

meena

This news is meena