कमलनाथ के इस्तीफे के बाद सिंधिया का बयान, कहा- सत्यमेव जयते
3/20/2020 2:17:22 PM
भोपाल: फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम कमलनाथ के इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे के बाद प्रतिक्रियाओं का दौर शुरु हो गया है। मध्य प्रदेश की राजनीति में महासंग्राम की शुरुआत करने वाले कांग्रेस के पूर्व व बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीट कर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।
मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 20, 2020
बता दें कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने में सबसे बड़ा रोल ज्योतिरादित्य सिंधिया का ही है। इसकी शुरुआत 10 मार्च को सिंधिया द्वारा इस्तीफा दिया। उनके साथ ही कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी इस्तीफा दे दिया। ये विधायक भोपाल से सीधे बेंगलुरु पहुंचे। तभी से वह बेंलगुरू में ही हैं।