कद बढ़ने के बाद सिंधिया का बयान, प्रियंका और राहुल के नेतृत्व में जीतेंगे 2019 चुनाव लोकसभा

1/24/2019 1:11:30 PM

भोपाल: कांग्रेस में जिम्मेदारी बढ़ने के बाद भोपाल पहुंचे सिंधिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'राहुल और सोनिया गांधी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी है। इसके लिए वह दोनों के कृतज्ञ हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उस पर वह खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उत्तर प्रदेश में बहुत ही ज्यादा क्षमता और विकास के अवसर हैं। हम उत्तर प्रदेश में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करेंगे। प्रियंका और राहुल के संयुक्त नेतृत्व से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

PunjabKesari
 

ज्योतिरादित्य सिंधिया को उस राज्य की जिम्मेदारी दी गई है जहां से होकर सरकार बनाने का रास्ता निकलता है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं, जिसके पूर्वी क्षेत्र की कमान प्रियंका वाड्रा को सौंपी गई है तो पश्चिमी भाग की जिम्मेदारी सिंधिया को दी गई है। 

PunjabKesari

बता दें कि 2014 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 2 सीटों पर ही जीत हासिल हुई थी। वहीं यूपी विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस का वोट शेयर और भी कम हुआ था, वहीं महागठबंधन में भी कांग्रेस को तवज्जो नहीं दी जा रही है जिसके चलते प्रियंका को लोकसभा चुनाव में पूर्वी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vikas kumar

Recommended News

Related News