I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक पर सिंधिया का करारा हमला, जिनके सिद्धांत, मूल्य और दिल कभी नहीं मिले, वे आज गले मिल रहे

Thursday, Aug 31, 2023-05:46 PM (IST)

ग्वालियर (अंकुर जैन): विपक्षी इंडियन नेशनल डेलवपमेंटल इन्क्लसिव अलायंस (I.N.D.I.A) गठबंधन की दो दिवसीय की बैठक मंबई में होने जा रही है। केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इसे लेकर निशाना साधा है। सिंधिया ने कहा कि जिन लोगों के कभी दिल नहीं मिलते थे, आज वे लोग गले मिल रहे हैं। सिद्धांत और मूल्य कभी नहीं मिलते थे, आज वह लोग हाथ मिला रहे हैं, गले मिल रहे हैं, जिन्होंने एक दूसरे पर केवल कटाक्ष किया हो, एक दूसरे के पीछे सीबीआई लगाई हो, अब एक ही टेबल पर बैठ रहे हैं,  इसके पीछे एक ही कारण है, सत्ता की भूख है, कुर्सी का प्यार है, लेकिन देश की जनता ने वह बार-बार कह दिया है, उनका विश्वास और प्यार पीएम नरेंद्र मोदी के साथ है।

केंदीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुरुवार को ग्वालियर पहुंचे। एयरपोर्ट पर सिंधिया ने अधिकारियों के साथ बैठक की। शहर के विकासकार्यों को लेकर बैठक ली। सिंधिया ने अधिकारियों के साथ एयरपोर्ट निर्माण, एलिवेटेड रोड़, चंबल वॉटर प्रोजेक्ट कार्यों को लेकर चर्चा की।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने BJP विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के पार्टी छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चुनाव के माहौल में आवागमन चलता रहता है। हर व्यक्ति का स्वत का अधिकार है कि वो अपना भविष्य का मार्ग प्रशस्त करे और यही तो लोकतंत्र है हर व्यक्ति को अपने हिसाब से पार्टी चुनने का अधिकार है। लेकिन चुनाव के 2 महीने पहले त्यागपत्र देना उनकी मंशा बताता है।

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश में इतिहास में परिवर्तन एक बार हुआ था। जब मेरी दादी मां ने डीपी मिश्रा की सरकार को सबक सिखाया था। 2020 में कांग्रेस की सरकार ने किसान, नौजवान, महिलाओं से वादाखिलाफी की थी। 15 महीनों की सरकार में भ्रष्टाचार का आलम था। एक साथ 6 कैबिनेट मंत्री ने सरकार से त्यागपत्र दिया था, लेकिन आज हम देख रहे हैं कि चुनाव के 2- 4 महीने पहले त्यागपत्र दिया जाता है। आज अगर कांग्रेस की सरकार होती तो ग्वालियर में एयरपोर्ट, एलिवेटेड रोड, एक हज़ार बिस्तर का अस्पताल नहीं बन पाता। लाडली बहना योजना शुरू नहीं हो पाती। ये सब भाजपा ने किया है।

BJP की बैठक को लेकर कहा

BJP पूर्ण रूप से चुनाव के लिए तैयार है। मध्य प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की तैयारी कर रहे हैं। गडकरी जी, राजनाथ जी सभी उपस्थित होंगे। मध्यप्रदेश का इतिहास है कि हमने विकास और खुशहाली के लिए काम किया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News