सिंधिया-तोमर की जुगलबंदी, नई क्रांति लाएंगे नए कृषि कानून, विपक्ष किसानों को कर रहा गुमराह

12/16/2020 1:57:27 PM

ग्वालियर(अंकुर जैन): मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने किसान आंदोलन के जबाव में बुधवार को फूलबाग मैदान में किसान सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में ग्वालियर के साथ अंचल से भी किसान आएंगे। इस सम्मेलन में नए कृषि कानूनों के फायदें गिनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर एवं राज्यसभा सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर दौरे पर हैं। इस दौरान किसान आंदोलन को लेकर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि किसानों को वाम दल के नेता भड़का रहे हैं। किसानों से बात चल रही है जल्द ही आंदोलन खत्म हो जाएगा।



कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि किसानों से लगातार बातचीत चल रही है, जल्द ही आंदोलन खत्म होगा । विपक्षी दल देश भर में किसानों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसमें वह सफल नहीं होंगे। देशभर के किसान इस बिल का स्वागत और समर्थन कर रहे हैं केवल पंजाब में ही इसका विरोध नजर आ रहा है। उसके पीछे बहुत सारे कारण हैं। किसान संगठन केंद्र सरकार के प्रस्ताव पर विचार कर रहे है। निश्चिय रूप से जल्द हल निकलेगा।



राज्यसभा सासंद ने भी नए कृषि बिलों को किसान हितेषी बताया। उन्होंने कहा कि असली मायने में यह किसानों के लिए आर्थिक आजादी का कानून है। तीनों बिल किसानों के समर्थन में हैं। 21वीं सदी में किसानों के आर्थिक समृद्धि का कदम है। कृषि के क्षेत्र में इस बिल के आने से नई क्रांति आएगी। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा।

 

meena

This news is meena