Punjab Kesari MP ads

भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग का निधन, पूर्व सीएम कमलनाथ व भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Sunday, Nov 15, 2020-11:37 AM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य कैलाश सारंग का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। शनिवार 14 नवंबर मुंबई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। कई वरिष्ठ नेता उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान रविवार सुबह खुद उनके पार्थिव शरीर को लेने भोपाल स्टेट हैंगर पहुंचे।

PunjabKesari


दरअसल, बीते दिनों भाजपा नेता सारंग की तबीयत अचानक ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई। कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को रविवार की सुबह 9 बजे विशेष विमान से भोपाल लाया गया। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह समेत भाजपा के अनेक नेता स्टेट हैंगर पहुंचे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कैलाश सारंग के पार्थिव शरीर को कंधा दिया।


भाजपा कैलाश सारंग का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान 74 बंगले पर ले जाया गया। करीब दोपहर दो बजे उनके पार्थिव शरीर को भाजपा कार्यालय ले जाया जाएगा। जहां श्रद्धांजलि कार्यक्रम होने के बाद दोपहर 3.30 बजे सुभाष नगर विश्राम घाट के लिए उनकी अंतिम यात्रा निकलेगी और शाम 4 बजे के करीब अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News