Punjab Kesari MP ads

हे भगवान! इंदौर की लड़कियों ने क्या शर्म बेच खाई? स्कूटी पर सवार हाथ में शराब बोतल लेकर बीच सड़क इज्जत की नीलाम,Video Viral

Tuesday, Jun 16, 2026-05:24 PM (IST)

इंदौर (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश की आर्थिक  नगरी इंदौर में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को हैरान कर दिया है।वीडियो में कुछ युवतियां चलती स्कूटी और बाइक पर खुलेआम शराब पीती लहलहाती  नजर आ रही हैं। हाथ में शराब की बोतल है और दिमाग में फितूर सवार। ट्रिपल राइडिंग करके सड़क सुरक्षा नियमों को ठेंगा भी दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि यह पूरा घटनाक्रम शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक पर हुआ और किसी ने रोकने-टोकने की जहमत नहीं उठाई। अब वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है और कार्रवाई की बात कह रही है।

सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तरीके से वायरल यह वीडियो बापट चौराहे से विजयनगर चौराहे के बीच का बताया जा रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवतियां स्कूटी और बाइक पर सवार होकर सड़क पर बेखौफ अंदाज में घूम रही हैं। एक युवती के हाथ में शराब की बोतल लिए बेपरवाह दिख रही है।

वीडियो सामने आने के बाद शहर में चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर कानून का डर खत्म हो गया है या फिर सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाहत ने युवाओं को नियमों से ऊपर समझने पर मजबूर कर दिया है। पहले इस तरह के वीडियो युवकों के सामने आते थे, लेकिन अब युवतियां भी उसी अंदाज में सड़क पर कानून की धज्जियां उड़ाती दिखाई दे रही हैं।सबसे बड़ा सवाल यह है कि शहर में लगातार चल रही ट्रैफिक चेकिंग के बावजूद यह पूरा घटनाक्रम कैसे होता रहा। सब कुछ खुलेआम होता रहा है।

मामले पर एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि वायरल वीडियो साइबर टीम को सौंप दिया गया है। वीडियो के आधार पर वाहन नंबर और संबंधित युवतियों की पहचान की जा रही है। पहचान होते ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Desh Raj

Related News