शाजापुर में दो पक्षों में विवाद, उपद्रवियों ने की आगजनी, भारी पुलिस बल तैनात

6/16/2018 4:47:01 PM

शाजापुर : मध्यप्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय पर आज दो पक्षों में विवाद के बाद तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है। नगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोपहर में श्री महाराणा प्रताप की जयंती पर एक जुलूस निकाला जा रहा था। एक मोहल्ले में कुछ लोगों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद कुछ लोगों ने एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लगा दी। पुलिस भी सक्रिय हुयी और भीड़ को खदेड़ दिया।

नगर में निषेधाज्ञा लागू कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। आज ईद का पर्व होने के कारण पुलिस प्रशासन पहले से ही चौकस था।

 

kamal

This news is kamal