शिवराज ने दी प्रियंका को बधाई,बोले- एक ही परिवार की पार्टी है, भाई अध्यक्ष है तो दूसरा महामंत्री

1/23/2019 6:29:25 PM

भोपाल: प्रियंका गांधी को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का महासचिव बनाया है। प्रियंका को पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। इसको लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने तंज कसा है। शिवराज ने कहा है कि 'कांग्रेस सिर्फ एक परिवार की पार्टी है एक अध्यक्ष हैं और अब एक महासचिव बन गईं हैं।

शिवराज ने तंज कसते हुए कहा है कि मेरी तरफ से उनको शुभकामनाएं, एक ही परिवार की पार्टी है परिवार में एक अध्यक्ष हैं तो दुसरा महामंत्री। अंत में शिवराज ने कहा कि उनको बहुत बहुत शुभकामनाएं। बता दें कि प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की कमान मिलने के बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है, जानकारी के अनुसार वे रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं। वहीं मध्यप्रदेश के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी कांग्रेस पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। सिंधिया को पश्चिमी उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी गई है। 
 


वहीं बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने पर तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 'बस अब जीयाजी ही तो बाकी रह गए है, उनको कोषाध्यक्ष बना दीजिए।।'

Vikas kumar

This news is Vikas kumar