शिवराज सरकार का किसानों को बड़ा झटका, भेजा ये नोटिस

12/25/2020 3:54:54 PM

भोपाल: मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने हजारों किसान को नोटिस भेजा है। इसमें राज्य शासन की ओर से किसानों से किसान सम्मान निधि की राशि को वापस लौटाने की बात कही है और कहा है कि वे इस किसान सम्मान निधि के पात्र नहीं है। जिस वजह से उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि को वापस करना होगा। खास बात यह कि नोटिस में 10 हजार लौटाने की बात कही है जबकि किसानों का दावा है कि उनके खाते में सम्मान निधि के सिर्फ 8 हजार रुपए डाले गए थे। इसके पुख्ता सबूत भी हैं।

PunjabKesari

दरअसल, शिवराज सरकार ने हाल ही में 2,00,000 किसानों को किसान सम्मान निधि की राशि का लाभ दिया। लेकिन अब इनमें से हजारों किसानों को नोटिस भेजा गया है जिसमें उनसे सम्मान निधि की राशि वापस मांगी गई है। इनमें से कई किसान आयकर दाता है। जिसके बाद वह किसान सम्मान निधि के पात्र नहीं माने जाएंगे

PunjabKesari

बता दें कि मध्यप्रदेश में किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों की संख्या भी लगातार घटती जा रही है। एक तरफ जहां किसान सम्मान निधि की पहली किस्त 1 लाख 71 हज़ार से ज्यादा किसानों को भेजी गई थी। वहीं पांचवीं किस्त में यह संख्या घटकर 82,247 हो गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News