Shivraj Singh को MP से बड़ी दूर भेजने की तैयारी में BJP! इस राज्य में हो सकती है तैनाती, संगठन ने किया इशारा

12/22/2023 6:12:16 PM

भोपाल (विवान तिवारी): मध्य प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के पीछे शिवराज सिंह का बड़ा हाथ है यह बात किसी से छिपी नहीं है। लेकिन जब से मोहन यादव सीएम बने तभी से सबके जहन में एक ही सवाल है कि अब शिवराज सिंह चौहान का क्या होगा? भले ही संगठन ने शिवराज को सीएम की कुर्सी से दूर कर दिया लेकिन अब उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में हैं। हालांकि यह जिम्मेदारी किसी दूसरे राज्य की हो सकती है। सूत्रों की माने तो शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

भाजपा संगठन एमपी विधानसभा चुनाव 2023 में मिली शानदार जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान को अब बड़ी जिम्मेदारी देने की तैयारी में है। हाल ही में शिवराज सिंह चौहान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले। उसके बाद से अटकलों का दौर जारी है कि कुछ तो बड़ा होने जा रहा है। शिवराज सिंह को दक्षिण के राज्यों में भेजने के संकेत मिले हैं। भाजपा 2024 के लोकसभा चुनावों में शिवराज के अनुभव का लाभ ले सकती है।

जैसे भाजपा के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय को बंगाल की सौंपी गई थी, ठीक वैसे ही शिवराज सिंह चौहान को दक्षिण के प्रभार की कमान सौंपी जा सकती है। दिल्ली से जेपी नड्डा का बुलावा आया। इसके बाद सियासी अटकलों का दौर शुरु हुआ। वहीं इशारों इशारों में शिवराज सिंह ने भी मुलाकात से पहले और बाद में भी किसी बड़ी जिम्मेदारी मिलने की बात कह डाली। अब सुगबुगाहट है कि शिवराज सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।

meena

This news is Content Writer meena