Punjab Kesari MP ads

राहुल की किसान रैली पर शिवराज बोले- ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूमने वाले भ्रम फैला रहे हैं

Friday, Oct 09, 2020-01:29 PM (IST)

भोपाल(इजहार हसन खान): कृषि बिल को लेकर कांग्रेस देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस के विरोध पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस को जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घूम रहे हैं जिन्हें पता भी नहीं कि प्याज जमीन के नीचे होता है या ऊपर।

PunjabKesari

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कृषि बिल किसान के हित में हैं। यह किसानों की आय दोगुनी करने के लिए हैं। पता नहीं क्यों कांग्रेस कृषि बिल पर भ्रम फैला रही है। इस विषय पर कांग्रेस के पास न “नौ मन तेल होगा न राधा नाचेगी”।

PunjabKesari

वहीं उन्होंने इस बिल के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा पंजाब व हरियाणा में की गई किसान ट्रैक्टर रैली को लेकर तंज कसा और कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर पर सोफा लगाकर घमे और लोगों में भ्रम फैलाने का काम किया जबकि उन्हें यह भी पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर उगता है या जमीन के नीचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News