शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा , राज्यपाल को सौंपा त्यागपत्र

Monday, Dec 11, 2023-06:42 PM (IST)

भोपाल। मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का ऐलान होने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने इस्तीफा दे दिया है। बता दें की उन्होंने राज्यपाल से मिलकर अपना इस्तीफा दे दिया। आज मोहन यादव को मध्य प्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। इसके बाद शिवराज सिंह चौहान राज भवन पहुंचे और राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपना इस्तीफा दे दिया।

 

मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री अब मोहन यादव होंगे। मोहन यादव को शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर बधाई दी है और कहा है कि मोहन यादव को भाजपा विधायक दल की बैठक में मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में आप मध्य प्रदेश को प्रगति एवं विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Himansh sharma

Related News