मंच से गुस्साए शिवराज,कहा-जनता को बार-बार तालियां बजाने के लिए खड़ा न करो,ये कोई मूर्ख नहीं, हमारे लिए भगवान
Tuesday, Jun 16, 2026-08:31 PM (IST)
(रायसेन): मध्य प्रदेस के रायसेन से एक अनोखा वाक्या देखने को मिला है। प्रदेश के मामा कहे जाने वाले शिवराज चौहान का लोगों के लिए प्यार देखने को मिला है। दरअसल मंच संचालक की एक हरकत से शिवराज चौहान से गुस्सा गए और वहीं भड़क गए।
जनता कोई मूर्ख नहीं, बल्कि हमारे लिए भगवान है-शिवराज
दरअसल मंच संचालक बार-बार लोगों को अभिवादन और स्वागत के लिए कह रहा था। इसी को लेकर मामा को गुस्सा आ गया। उन्होंने कहा- जनता कोई मूर्ख नहीं, बल्कि हमारे लिए भगवान है। बार-बार इनको खड़े होने के लिए न कहा जाए ये बहुत गलत बात है,क्योंकि जनता ही अपने लिए भगवान है। शिवराज चौहान ने कहा कि ये अच्छा नहीं लगता और मंच संचालक को फटकार लगा दी शिवराज ने कहा कि मैं तो सबका सेबक हूं।
आप बैठ जाइए, आपके लिए मामा खड़ा रहेगा-शिवराज
आपको बता दे कि ये वाक्या रायसेन के सिलवानी में एक कार्यक्रम का है। जनता को अभिवादन के लिए बार-बार खड़ा होने के लिए कहना शिवराज को अच्छा नहीं लगा और उन्होंने मंच से अपने दिल की बात कह दी। शिवराज चौहान ने कहा कि अपने लिए जनता ही भगवान है और इनके लिए मैं खड़ा हूं। शिवराज ने कहा कि आप बैठ जाइए आपके लिए मामा खड़ा रहेगा।
लिहाजा मामा शिवराज सिंह चौहान के इस अंदाज की काफी तारीख हो रही है और वीडियो सुर्खियां बटोर रहा है। शिवराज चौहान के सेंस ऑफ ह्यूमर की भी ताकीफ की जा रही है। गौर करने वाली बात है कि शिवराज चौहान के जनता के साथ ऐसे भावुक और सम्मान प्रदर्शित करते कई वीडियो वायरल होते रहते हैं और लोग मामा के भाव और अंदाज से बंध जाते हैं।

