बस विवाद को लेकर शिवराज सिंह ने प्रियंका को घेरा, MP मॉडल देखने का दिया न्यौता

5/20/2020 10:48:53 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): श्रमिकों की घर वापसी को लेकर कांग्रेस बीजेपी में राजनीति गरमाई हुई है। एक तरफ विपक्ष श्रमिकों को लेकर चल रही अव्यवस्थाओं को लेकर लगातार सरकार पर आरोप लगा रहा है वहीं दूसरी और बीजेपी सरकार श्रमिकों को इस संकट की घड़ी में हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का दावा पेश कर रही है। इसी कड़ी में करीब 24 घंटे से भी ज्यादा समय से उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लाने के लिए खड़ी बसों को लेकर उठाए सवालों पर शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी मध्य प्रदेश मॉडल देखने की नसीहत दी है।
 

 

सीएम शिवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा 'प्रियंका जी, अगर आपको सच में श्रमिकों की मदद करनी है, तो मध्य प्रदेश आइए। हमारे यहां की व्यवस्थाएं देखिए, सीखिए; उससे आपको मदद मिलेगी। मध्य प्रदेश की धरती पर आपको कोई मजदूर भूखा, प्यासा और पैदल चलता हुआ नहीं मिलेगा। हमने कारगर इंतजाम किए हैं'।


सीएम चौहान ने लिखा कि अपने और दूसरे राज्यों के श्रमिक भाइयों को उनके घरों एवं राज्यों तक पहुंचवाने के लिए हम एक हजार से अधिक बसें रोज चलवा रहे हैं। देश के दूसरे राज्यों में फंसे अपने 4.5 लाख मजदूर भाई-बहनों को अब तक ट्रेनों और बसों से हम उन्हें उनके घर पहुंचवा चुके हैं।'


 

लगातार हमला करते हुए दूसरे ट्वीट में शिवराज सिंह चौहान ने प्रियंका गांधी पर मजदूरों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए लिखा 'प्रियंका जी, संकट की इस घड़ी में अपनी निकृष्टतम राजनीति के लिए मजदूरों को मोहरा मत बनाइए। उनकी हाय लगेगी। उनके साथ-साथ यह देश और दुनिया भी आपकी कथनी और करनी में अंतर को साफ-साफ देख रही है। छल नहीं, सेवा कीजिए, यही सच्ची राजनीति है।'

meena

This news is Edited By meena