शिवराज बोले- इधर कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है और राहुल गांधी ‘9 2 11’ हो गए

12/28/2020 10:57:37 AM

भोपाल(इजहार हसन खान): कांग्रेस आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है। देश की आजादी से 62 साल पहले 1885 में आज ही के दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना की गई थी। पार्टी की स्थापना दिवस के एक दिन पहले राहुल गांधी विदेश यात्रा पर रवाना हो गए। इसे लेकर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी नौ दो ग्याहर हो गए।

PunjabKesari

राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर शिवराज ने ट्वीट करते हुए हमला बोला है। उन्होंन कहा- मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी ‘9 2 11’ हो गए!!'

PunjabKesari

आपको बता दें कि राहुल गांधी एक दिन पहले ही विदेश यात्रा के लिए रवाना हुए हैं। पार्टी इसे निजी यात्रा बता रही है। राहुल ऐसे समय पर विदेश यात्रा पर गए हैं जब एक तरफ देश में किसान आंदोलन चल रहा है वहीं दूसरी ओर पार्टी का स्थापना दिवस है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Recommended News

Related News