सिंगर शान ने पत्नी संग किए महाकाल के दर्शन, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Thursday, Mar 23, 2023-11:36 AM (IST)

उज्जैन (विशाल सिंह) : बॉलीवुड सिंगर शान धार्मिक माहौल में रंगे नजर आए। वे अपनी फैमिली संग बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल होने पहुंचे। जहां उन्होंने दिव्य आरती का नजारा अपनी फैमिली के साथ लिया। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान के कई सारे वीडियोज सामने आए हैं जिसमें सिंगर भगवान की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। शान ने अपनी मखमली आवाज के जादू से देश के करोड़ों फैंस का दिल जीता है।
बॉलीवुड के टॉप सिंगर्स में से एक शान, बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए जहां उन्होंने मंदिर परिसर में ही कर्पूर गौरम करुणावतारं मंत्र गाकर सुनाया। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद शान ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि वे पहली बार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन आए हैं। उनकी अभिलाशा काफी समय से थी और अब जाकर उन्हें भोलेनाथ के दिव्य दर्शन प्राप्त हुए हैं।
सिंगर ने आगे कहा कि वे बाबा महाकाल का दर्शन पाकर काफी खुश हैं। भस्म आरती में भगवान के दर्शन ने उनके मन में सकारात्मक ऊर्जा जगा दी है। इसे शब्दों में बयां कर पाना काफी मुश्किल है। लेकिन सिंगर ने शिव शंकर से जगत के कल्याण और सभी की सलामती के लिए प्रार्थना की।