बड़े अरमानों के साथ 2 सगे भाइयों को ब्याही थीं 2 सगी बहनें, शादी के 18 दिन बाद ही दोनों भाई खत्म,उजड़ गई दुनिया,पूरे गांव में मातम
Monday, Jun 01, 2026-07:19 PM (IST)
( सतना): मध्यप्रदेश के सतना से एक ऐसी हृदयविदारक खबर सामने आई है जिसको जानकर कोई भी टूट सकता है और गम में डूब सकता है। दरअसल हादसा ही ऐसा हुआ है कि किसी भी रौंगटे खड़े कर दे। यहां शादी के महज 18 दिनों बाद ही दो सगी बहनों के पति एक हादसे में खत्म हो गए औऱ दोनों बहनो के सुहाग उजड़ गए। दोनों सगी बहनों की शादी दो भाइयों से हुई थी । इस दिल को झकझोर देनी वाली घटना के बाद परिवार को गम में लेकिन क्षेत्र में भी शोक की लहर है। दोनों भाइयों की बाइक को सतना-मैहर बायपास पर बस ने टक्कर मार दी, एक भाई की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे भाई की रीवा ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। हादसे की खबर जब घर पहुंची तो चीख पुकार मच गई।
बस की टक्कर से दो भाई खत्म, 18 दिन में ही दो बहनें हुई विधवा
जानकारी के मुताबिक चकदही के रहने वाले 26 वर्षीय विवेक यादव अपने छोटे भाई विनय यादव के साथ बाइक से जा रहे थे। बाइक पर उनकी भाभी भी बैठी थी। इसी दौरान सतना-मैहर बायपास पर उतैली मोड़ के पास सामने से जा रही निजी बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर की भयावता का पता इसी बात से लगाया जा सकता है कि बाइक चला रहा विवेक बस के नीचे आ गया, जबकि पीछे बैठे विनय और उसकी भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन विनय की हालत गंभीर देख रीवा रेफर किया गया। रीवा ले जाते वक्त रास्ते में ही सांसे रुक गई।
18 दिन में भी हंसती-खेलती जिंदगी हुई वीरान

इस हादसे में सबसे ज्यादा दुख की बात ये है कि 18 दिन पहले ही दोनों भाइयों की शादी दो बहनों से हुई थी। विवेक और विनय यादव की शादी 12 मई को उचेहरा के खोखर्रा गांव में दो सगी बहनों के साथ हुई थी। लेकिन 18 दिन बाद हुए हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। दोनों भाई गुजरात में नौकरी करते थे।
वहीं पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों के साथ ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दोनों भाइयों के शव लेकर लोग सेमरिया चौक पहुंचे और बीटीआई कॉलेज के पास ही सड़क पर शव रखकर सतना-रीवा रोड पर चक्काजाम किया। इसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने बसों पर पथराव भी किया। लिहाजा पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया। वहीं घटना के बाद बस ड्राइवर बस छोड़कर भाग गया।
इस बेहद दुखद हादसे में जहां 2 भाइयों की सांसे थम गई वहीं दो सगी बहनों के सुहाग भी उजड़ गए। इस दर्द भरे हादसे के बाद घर और गांव में मातम पसरा है।

