Punjab Kesari MP ads

मस्जिद में गूंजे ‘मोदी है तो मुमकिन है...अबकी बार 400 पार’ के नारे, वीडियो वायरल

Saturday, Apr 13, 2024-03:40 PM (IST)

भोपाल: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की एक मस्जिद का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे गूंज रहे हैं। वायरल वीडियो भोपाल की अलीगंज हैदरी मस्जिद का बताया जा रहा है। जिसमें कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी करते नजर आ रहे हैं। 

PunjabKesari
 

वीडियो में दिखाई दे रहे लोग बोहरा समाज के बताए जा रहे हैं। जिन्होंने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पोस्टर लहराए और एकजुट होकर अबकी बार 400 पार, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगाए।


PunjabKesari

भोपाल के जुमेरती स्थित अली गंज हैदरी मस्जिद में बोहरा समाज ने शुक्रवार को वहां से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत किया, आलोक शर्मा की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में नारे लगे। बोहरा समाज के जौहर अली साहब, शेख मुर्तजा साहब, हुनेद सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News