MP: खरगोन में भारत जोड़ो यात्रा में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, BJP नेता ने शेयर किया वीडियो

11/25/2022 3:35:45 PM

खरगोन: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान के नारे लगने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय का दावा है कि यह वीडियो खरगोन में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा का है जहां ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए है। हालांकि कांग्रेस ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।

अमिल मालवीय ने अपने ट्विटर हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के दौरान खरगोन में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने इस वीडियो को पोस्ट किया था लेकिन बाद में इसे हटा दिया गया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता जयराम रमेश ने भाजपा के दावों को निराधार बताया है उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को बदनाम करने के लिए एडिट किया हुआ वीडियो पोस्ट किया गया है। जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, “हम तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। हम इस तरह की रणनीति के लिए तैयार हैं और इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।

meena

This news is Content Writer meena