‘पूर्व PM राजीव गांधी के कहने पर रामानंद सागर ने 1987 में TV पर शुरू की थी रामायण’

3/29/2020 1:39:14 PM

मध्यप्रदेश डेस्क (विकास तिवारी): कोरोना के खौफ के बीच एक बार फिर दूरदर्शन पर रामायण शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक तन्खा ने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘1987 में जब रामायण का पहला ऐपिसोड शुरू किया गया, तो उसका श्रेय पूर्व पीएम राजीव गांधी को जाता है, जिसके गवाह ब्रजभूषण थे, विवेक तन्का ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि राजीव गांधी ने ही रामानंद सागर को रामायण के लिए अनुप्रेरित किया था’
 


दरअसल तन्खा ने ट्वीट में लिखा है कि ‘रामायण जैसे  आध्यात्मिक  सीरियल के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव जी ने रामानंद सागर जी को अनुप्रेरित किया, जिसके गवाह श्री ब्रजभूषण थे। राजीव गांधी जी की यह पहल उनकी विकासवादी सोच जिसमे देश की आध्यात्मिक संस्कृति भी शामिल थी को दर्शाती है। श्री राजीव सच्चे जननेता थे’



राजीव गांधी ने ही शुरू की थी रामायण!
वक्त था 1984 का, जब केंद्र में पूर्ण बहुमत के साथ राजीव गांधी की सरकार तो बन गई। लेकिन उनके सामने समस्याओं का अंबार था। सिख विरोधी दंगे और भोपाल गैस त्रासदी के बाद शाहबानो मामले में SC का फैसला संसद में पलट देने के कारण गांधी की चारों तरफ आलोचना हो रही थी। जिसके बाद उन्होंने ‘रामायण’ धारावाहिक शुरू करवा दिया। तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के इस मंतव्य पर एसएस गिल ने सितंबर 1985 में दो लोगों को पत्र लिखे। दोनों लोग पत्रकार थे मगर पत्रकारिता छोड़ मुंबई में फिल्में बना रहे थे। जिनमें से एक थे चंद्रमौली चोपड़ा यानी 'रामानंद सागर' और दूसरे थे बलदेव राज चोपड़ा यानी 'BR चोपड़ा'। इस बीच गिल ने सागर से कहा कि वे ‘रामायण’ पर दो हफ्तों में एक पायलट एपिसोड बना कर मंडी हाउस में जमा करें।



गिल के कहने पर रामानंम सागर ने पायलट एपिसोड बनाकर मंडी हाउस में जमा कर दिया, मगर दूरदर्शन में एक धड़ा ऐसा भी था जिसे ये निर्णय रास नहीं आ रहा था। उनका मानना था कि दूरदर्शन की धर्मनिरपेक्ष छवि थी। लेकिन वाद विवाद के बाद भी 25 जनवरी 1987 को रामायण का पहला एपिसोड शुरू कर ही दिया गया। 1985 में जब भगवान राम छोटे परदे पर उतरे, तो मानो दुनिया रुक सी गई, सब कुछ ठहर सा गया। लोग रामायण के इतनी दीवाने हो चुके थे कि जब भी टीवी पर रामायण शुरू होती थी तो वे सारा काम छोड़कर टीवी के सामने ही बैठ जाते थे।
 

लॉकडाउन के बीच अब फिर शुरू हुई रामायण...
देश में चारों तरफ कोरोा का खौफ है, इस बीच लॉकडाउन के बीच एक बार फिर 28 मार्च से रामानंद सागर द्वारा बनाया गया प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर शुरू कर दिया गया। जिसको लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

 

 

Vikas kumar

This news is Vikas kumar