पिता के साथ अपनी पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख बेटे के उड़े होश, कुल्हाड़ी उठाई और...

7/3/2021 5:37:17 PM

जबलपुर(विवेक तिवारी): मध्य प्रदेश के जबलपुर में सामाजिक रिश्तों को तार तार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां अवैध संबंधों ने एक बेटे को पिता और पत्नी का कातिल बना दिया। जी हां जब पिता ने मर्यादा लांघ कर अपने ही बेटे की पत्नी यानी बहू से अवैध संबंध बनाए तो इसे बेटे ने अपनी आंखों से देख लिया। फिर भी एक बार रिश्तों की लज्जा की खातिर उसने किसी को कुछ नहीं बताया और दोनों को समझाइश दी, रिश्तों का वास्ता दिया। भले ही अंदर ही अंदर घुटता रहा। लेकिन हद तो तब हो गई जब पिता और पत्नी ने उसकी बातों को अनसुना कर दिया। और एक बार फिर उसी हालत में बेटे ने उन्हें देख लिया। इस बार बेटे के सब्र का बांध टूट गया और उसने पहले अपने पिता की कुल्हाड़ी से हत्या की,  फिर पत्नी को भी काट डाला। वारदात के बाद खुद ही चाचा के घर जाकर इसकी जानकारी दी और कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठ गया। आरोपी ने बताया कि वह पत्नी की दगाबाजी और पिता की करतूत से शर्मिंदा था।



डबल मर्डर की सूचना मिलते ही बेलखेड़ा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। आरोपी कुल्हाड़ी लेकर घर के दरवाजे पर बैठा हुआ था। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कमरे के अंदर का मंजर बेहद डरावना था पूरे कमरे में खून ही खून बिखरा पड़ा था। एक कमरे में बिस्तर पर पिता लहूलुहान हालत में मृत पड़े थे। तो फर्श पर पत्नी खून से लथपथ हालत में पड़ी थी। लेकिन बेटे को अपने किए पर जरा भी पछतावा नहीं था उसका कहना था कि पिता और पत्नी ने शर्म की सारी दीवारें लांघ दी थी।



जिक्रयोग बात यह है कि आरोपी के पिता की तीन संताने है। सभी शादीशुदा है और उसके पोते पोतियां है। वहीं संतोष लोधी और कविता लोधी की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनकी 14 साल का बेटा और 12 साल की बेटी है। लेकिन बुरे काम का बुरा नतीजा पिता और पत्नी की गलती ने एक बेटे को कातिल बना दिया और वही सारी वारदात बच्चों की समझ से भी परे हैं। पिता को खून से लथपथ देख दोनों दंग है। पुलिस ने कुल्हाड़ी और आरोपी के खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

meena

This news is Content Writer meena