Punjab Kesari MP ads

शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती बोले- अगले PM योगी बनेंगे, क्योंकि मोदी से हार्ड हैं योगी

Sunday, Jan 31, 2021-04:48 PM (IST)

सिंगरौली(अनिल सिंह): शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती ने सीएम शिवराज और उतर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर एक बड़ा बयान दिय हैं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। वहीं उन्होंने सीएम शिवराज सिंह चौहान के लेकर कहा कि उनका क्षेत्र सीमित है और उनका दिल्ली की गद्दी में कोई काम नहीं है।

PunjabKesari

शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती बैढ़न में पत्रकारों से रूबरू होते एक बयान दिया कि देश के अगले प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का एक सीमित क्षेत्र है, दिल्ली की गद्दी में उनका कोई काम नहीं है। क्योंकि अपने देश के पड़ोसी पाकिस्तान देख रहा है, बेवकूफ बांग्लादेश देख रहा है और दोनों देख रहे हैं कि अगला प्रधानमंत्री योगी आदित्यनाथ ही होंगे।

PunjabKesari

इसकी बड़ी वजह बताते हुए कहा कि मोदी जी से ज्यादा हार्ड योगी के निर्णय है और सबकी नींद हराम है और विश्व के लिए चुनौती है। जिस दिन योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की कुर्सी लेंगे उस दिन सारे कार्य अपने आप हो जाएंगे। देश हिंदू राष्ट्र घोषित हो जाएगा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News