दुर्गा मंदिर में तोड़फोड़! नमाज-आरती एक ही समय होने से दो पक्षों में भड़का विवाद, पथराव से इलाके में तनाव

Friday, Feb 20, 2026-02:01 PM (IST)

जबलपुर  (विवेक तिवारी) : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा क्षेत्र में शुक्रवार को आजाद चौक इलाके में पथराव की घटना सामने आई, जिसके बाद कुछ समय के लिए तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि विवाद आरती के दौरान एक युवक से मारपीट और तोड़फोड़ के बाद बवाल हो गया। दो समुदाय आमने-सामने आ गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे स्थानीय चैनल का लाइव फुटेज बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हल्का बल प्रयोग कर हालात को नियंत्रित कर लिया है।

PunjabKesari

आजाद चौक में आमने-सामने धार्मिक स्थल, अचानक बढ़ा विवाद

बताया जा रहा है कि आजाद चौक क्षेत्र में मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक ही समय पर मंदिर में आरती और मस्जिद में नमाज़ के चल रहा था।  इसी दौरान एक समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर की ग्रिल तोड़ दी। जिससे हिंदू पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना अचानक शुरू हुई जिससे आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बल मौके पर पहुंचा।

PunjabKesari

पुलिस ने संभाली स्थिति, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है और माहौल अब शांतिपूर्ण है। वीडियो फुटेज और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। किसी भी तरह की अफवाह न फैलाने की अपील भी प्रशासन की ओर से की गई है।

PunjabKesari

प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल बोले- सरकार हर मामले में सख्त

मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि ऐसी घटना जिससे आपसी सौहर्द बिगड़ता है, उसमें सरकार संज्ञान लेगी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में घटना है। जल्द ही इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News