हवा का तेज बवंडर उड़ा ले गया शादी में लगा टेंट...करीब 200 फीट ऊंचाई तक जाने के बाद 11 केवी लाइन में अटका, देखिए वीडियो

5/12/2023 6:12:28 PM

खरगोन: मध्यप्रदेश के खरगोन में एक शादी समारोह में बवंडर ने हड़कंप मचा दिया। तेजी से आए यह बवंडर सबकुछ उड़़ा ले गया। इसकी तेजी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बवंडर ने शादी के टेंट को उखाड़ दिया और अपने साथ ले उड़ा। यह टेंट करीब 200 सो फीट ऊंचा उड़ा और 11 केवी लाइन में जा अटका। इस बवंडर की हैरान कर देने वाली वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
देखिए वीडियो...

दरअसल, खरगोन में एक शादी समारोह चल रहा था सभी लोग व्यस्त थे। डीजे बज रहा है, लोग खाना खा रहे हैं, अचानक तभी तेज बवंडर आ गया। जिसमें टेंट भी उड़ गया।

कुछ लोग पाइप पकड़कर खड़े हो गए कि शायद टेंट बच जाए, लेकिन हवा इतनी तेज थी पाइप के साथ टेंट उड़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

meena

This news is Content Writer meena