MP Election: सुमित्रा महाजन का बड़ा बयान, बोलीं-हो सकती है एंटी इन्कंबेंसी

11/28/2018 12:28:38 PM

इंदौर: प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। पिछले 15 सालों से सत्तारूढ़ बीजेपी को सत्ता बचाने की चुनौती है तो वहीं कांग्रेस अपने इस लंबे वनवास को खत्म करने की जुगत में है। इसी बीच लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि, पार्टी को इस बार एंटी इनकंबेंसी का सामना करना पड़ सकता है।

एक मीडिया से बात करते हुए सुमित्रा महाजन ने कहा कि, एंटी इन्कंबेंसी हो सकती है। क्योंकि सभी काम नहीं हो सकते हैं। कुछ काम रह जाते हैं। मुकाबला सिर्फ इतना है कि, आंकड़ा कम ना हो जाए। इसके बाद उन्होंने कहा कि, इंदौर काफी अहम क्षेत्र है। यही कारण है कि यहां पर टिकट वितरण में देरी हो जाती है। क्योंकि टिकट दिल्ली से तय होता है।

इसके बाद इंदौर सांसद सुमित्रा महाजन ने कहा कि, फर्स्ट क्लास में फर्स्ट आने वाला लड़का अगर सेकंड आ जाए तो उसके लिए भी लगता है। लेकिन बाद में उन्होंने यह भी कहा कि किसान नाराज नहीं है प्रदेश में सरकार शिवराज सिंह की ही बनेगी।

Vikas kumar

This news is Vikas kumar