जानिए कौन है Super Mom, जिनका जिक्र PM मोदी ने ‘मन की बात’ में किया

1/30/2022 1:45:07 PM

सिवनी: सुपर मॉम जिनका जिक्र पीएम मोदी ने आज मन की बात में किया कोई और नहीं बल्कि विश्वभर में कॉलर वाली बाघिन के नाम से पहचान बनाने वाली बाघिन है। पेंच टाइगर रिजर्व में रहने वाली इस बाघिन के नाम सबसे ज्यादा प्रसव और शावकों को जन्म देने का रिकॉर्ड है। इसका डन्म सितंबर 2005 में हुआ था और यह 8 बार मां बनी और 29 शावकों को जन्म दिया। मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने में इस बाघिन का महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इस बाघिन के नाम एक साथ 5 शावकों को जन्म देने का भी रिकॉर्ड है। लेकिन कॉलर वाली बाघिन ने कुछ दिन पहले ही पेंच टाइगर रिजर्व  में दम तोड़ा था।


कॉलर वाली बाघिन का जिक्र पीएम मोदी ने भावुक होते हुए मन की बात में किया। उन्होंने कहा कि बाघिन की मृत्यु ने लोगों को इतना भावुक कर दिया, जैसे उनका कोई अपना दुनिया छोड़ गया हो। इसका अंतिम संस्कार भी किया गया। दुनिया में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति प्यार के लिए भारतीयों के प्यार की तारीफ की जा रही है। इस बाघिन ने 29 शावकों को जन्म दिया था। उन्होंने कहा कि भारतीय हर चेतन जीव से संबंध बना लेता है। 

आपको बता दें कि विश्व कीर्तिमान बनाने वाली पेंच नेशनल पार्क सिवनी की सत्रह साल की कॉलर वाली बाघिन ने कुछ दिन पहले अंतिम सांस ली थी। इस खबर से सारे विश्व के वन्य अमले में शोक की लहर दौड़ गई थी। वहीं  वन्य जीव प्रेमियों ने सोशल मीडिया में अपनी सबसे चहेती बाघिन के लिए शोक संदेश छोड़े थे। इनमें सचिन तेंदुलकर भी शामिल है। बाघिन तीन-चार दिन से बीमार चल रही थी। इसके बाद सुपर मॉम यानी T-15 'कॉलर वाली' बाघिन को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई थी।

meena

This news is Content Writer meena