सुशांत सिंह राजपूत का MP कनेक्शन, फिल्म सोन चिरैया की शूटिंग के लिए आये थे ग्वालियर

6/14/2020 5:32:03 PM

भोपाल: बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का रविवार को निधन हो गया। राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या कर ली है। महज 34 वर्ष में ही दुनिया को अलविदा कहने वाले इस अभिनेता की मौत को लेकर आम जन से लेकर पीएम मोदी तक ने दुख जताया है। सुशांत सिंह राजपूत का मध्य प्रदेश से भी खास नाता रहा है। बीते दिनों सुशांत सिंह राजपूत मध्य प्रदेश के चंबल के डाकुओं पर आधारित फिल्म 'सौन चिरैया' के शूट के लिए आए थे।



फिल्म का शूट धौलपुर स्थित चंबल के बीहड़ जंगलों में हुआ में किया गया। फिल्म अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनी है। बताया जा रहा है कि फिल्म फरवरी 2021 में रिलीज होगा। जानकारों की मानों तो ये सुशांत की आखिरी फिल्म भी थी।



फिल्म सोन चिरैया सारी कहानी एक 12 साल की बच्ची पर आधारित है। बच्ची धौलपुर की रहने वाली है, जिसके साथ कुछ गलत हो जाता है। उसी बच्ची को न्याय दिलाने के लिए सुशांत सिंह रोल निभाते है। बताया गया है कि फिल्म पूरी तरह से सत्य घटना पर आधारित है। चंबल कभी डकैतों का गड़ रहा है, इसलिए डायरेक्टर ने शूटिंग के लिए चंबल को चुना था। फिल्म की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। 

इस फिल्म की शूटिंग धौलपुर में 78 दिन और पनिहार में 12 दिन हुई थी। इसमें ग्वालियर के 80 कलाकारों ने काम भी किया था। इस दौरान फिल्म एक्टर सुशांत सिंह राजपूत शहर के ऊषा किरण पैलेस में अपनी टीम के साथ भी रुके थे।

meena

This news is Edited By meena