पत्नी से अवैध संबंधों के शक में चचेरे भाई की हत्या, पहले मारी गोली फिर कलम कर दिया सिर

Wednesday, Oct 15, 2025-05:47 PM (IST)

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में अवैध रिश्तों के चलते एक 28 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं गोली मारने के बाद बेरहमी से उसका सिर धड़ से अलगग कर दिया गया। दिल को दहला देने वाली घटना सागर जिले की बीना तहसील की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक, मालथोन थाना अंतर्गत नीमखेड़ा निवासी 45 वर्षीय सुरेंद्र दांगी ने अपने चचेरे भाई शुभम दांगी की बेरहमी से हत्या कर दी। सुरेंद्र को शक था कि उसकी पत्नी और शुभम का अवैध संबंध है। अवैध संबंधों से परेशान और आक्रोशित सुरेंद्र अपने दो बेटों, एक महिला और एक अन्य पुरुष के साथ मिलकर शुभम के घर पहुंचा और उस पर हमला कर दिया।

PunjabKesari

गोली मारने के बाद काटा सिर

पुलिस के मुताबिक, हमलावरों ने पहले शुभम को लाठी-डंडों से पीटा और फिर सुरेंद्र ने उसे गोली मार दी। इसके बाद जैसे ही शुभम जमीन पर गिरा तो सुरेंद्र ने उसका सिर कलम कर दिया। घटनास्थल का दृष्य बेहद भयावह था। खून ही खून और बीच में धड़ और सिर अलग अलग पड़े थे। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी।

शुभम के भाई को भी लगी गोली

बताया जा रहा है कि घटना में शुभम को बचाने पहुंचा उसका रणवीर दांगी भी घायल हुआ है। बीच-बचाव कर रहे रणवीर के पेट में गोली लगी है। उसे गंभीर हालत में पास के अस्पताल ले जाया गया जहां से उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या का मामला

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को जब्त कर कड़ी सुरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुरेंद्र सिंह दांगी और उसके चार साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर आगामी कार्रवाई करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News