महाराष्ट्र में 50 फीट नीचे नदी में गिरा टैंपो, MP के 7 लोगों की मौत

11/30/2019 11:13:50 AM

बड़वानी(संदीप कुशवाहा): महाराष्ट्र के धुले में एक दर्दनाक हादसे में मध्यप्रदेश के 7 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक ओवरलोड टैंपो अनियन्त्रित होकर पुल से 50 फीट नीचे बोरी नदी में गिर गया। टैंपों में 20 लोग सवार थे। 7 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायलों में से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को धुले के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश के बडवानी जिले के रहने वाले लोग महाराष्ट्र के उस्मानाबाद में गन्ने के खेतों में मजदूरी करने टैंपों से जा रहे थे। इन मजदूरों के साथ इनका परिवार भी शामिल था। शुक्रवार देर रात टैंपों चालीसगांव हाईवे पर वेंचुरगांव के पास बेकाबू हो गया और पुल से नीचे बोरी नदी में गिर गया। जिससे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।



मरने वालों में बच्चे और महिला भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे की जानकारी प्रशासन को दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को नदी से बाहर निकाला।

मृतकों के नाम
रितेश लेदाराम आर्य (6 महीने)
जिन्याबाई अम्बु पावरा (13 वर्ष)
मियाली लेदाराम आर्य (23 वर्ष)
रवीना लेदाराम आर्य (5 वर्ष)
करण सेवासिंग बारेला (3 वर्ष)
हरमसिंग सेवासिंग बारेला (5 वर्ष)

meena

This news is Edited By meena