पैसे कमाने के लिए जेंडर चेंज कराके लड़की बन गए थाईलैंड के लड़के, इंदौर में चला रहे थे बड़ा सेक्स रैकेट

1/8/2022 4:45:22 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में दो दिन पहले एटम स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वाली 10 लड़कियां और 8 लड़कों को पुलिस ने संदिग्ध हालात में पकड़ा था जिनमें थाईलैंड की 7 लड़कियां शामिल थी। इन लड़कियों ने पूछताछ में कई चौकाने वाले खुलासे किए हैं। लड़कियों ने बताया कि इन्होंने इस धंधे के लिए अपना जेंडर चेंज करवा रखा था। खास बात यह कि 3 लड़कियों के पासपोर्ट में मेल जेंडर लिखा हुआ है। अब पुलिस इनकी जानकारी जुटा रही है।

इंदौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के एटमा में स्पा सेंटर में स्पा की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा संचालित करने की सूचना इंदौर क्राइम ब्रांच को मिली थी जिसपर क्राइम ब्रांच और महिला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से 18 लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया था। इसमें 10 लड़कियां और 8 लड़के थे। स्पा सेंटर संचालक संजय का कहना है कि उसने एटमा की फ्रेंचाइजी लेकर संचालित कर रहा था।



संजय इसके पहले भी एटमा स्पा सेंटर पर छापामार कार्रवाई के दौरान पकड़ा गया था। तब यह एटमा में मैनेजर का काम करता था। महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा के अनुसार थाईलैंड से  7 लड़कियां आई हैं जिनके पास से 4  थाईलैंड का पासपोर्ट जब्त हुए हैं। चारों ही पासपोर्ट में इन लड़कियां का जेंडर मेल लिखा हुआ है और लड़कियों ने अपना जेंडर चेंज करा कर स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा कर रही थी। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कर संजय की पुलिस रिमांड मांगेगी और संजय से पुलिस शक्ति से पूछताछ करेगी।

meena

This news is Content Writer meena