7 फेरे लेकर दूल्हे के साथ विदा हुई दुल्हन, कुछ दूर जाकर कार रुकवाई और प्रेमी के साथ भाग गई

12/16/2021 6:03:57 PM

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में बेहद अजीबो गरीब मामला सामने आया है जहां लड़की की धूमधाम से शादी हुई। फिर मायके वालों ने भरे दिल से बेटी की विदाई की लेकिन कुछ ही दूरी पर जाते ही दुल्हन ने बारात वाली कार रुकवाई और प्रेमी के साथ बाइक पर भाग गई। दुल्हन के भागते ही बारात में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस ने पीछा किया और दोनों को पकड़ लिया। दोनों को एसडीएम के सामने पेश किया गया लेकिन लड़की ने साफ कह दिया कि वह न तो ससुराल और न ही मायकेवालों के साथ जाना चाहती है। बयान दर्ज होने के बाद सभी की सहमति से प्रेमी के साथ चली गई।
PunjabKesari

मामला सतना के अहिरगांव गांव में 14 दिसंबर का है। यहां कुशवाहा परिवार में बेटी की शादी थी। यहां सोमवार शाम दूल्हा बाजे-गाजे के साथ बारात लेकर पहुंचा। पूरे हिंदू रीति रिवाजों के साथ बड़ी धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी की रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर दुल्हन की विदाई हुई लेकिन कुछ ही दूर जाकर दुल्हन ने कार रुकवाई और बाइक पर बैठकर प्रेमी अशोक यादव के साथ भाग गई।

PunjabKesari

पुलिस ने नाकेबंदी कर पकड़ा प्रेमी जोड़ा
दूल्हे के अनुसार, कार अभी 4 किमी दूर ही निकली थी कि दुल्हन ने कार रुकवा दी। बाहर एक बाइक आकर रुकी। वह प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर चली गई। घटना के बाद दूल्हा फिर से वापस लौट आया और लड़की के परिजनों को सारी जानकारी दी। इसके बाद सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। मामले को लेकर पुलिस भी सकते में आ गई और चारों तरफ नाकाबंदी कर दी। देर रात मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ने में पुलिस कामयाब हो गई।

PunjabKesari

दुल्हन बोली- न मायके जाऊंगी न ससुराल
लड़की लड़के को पुलिस ने एसडीएम के सामने पेश किया। लेकिन लड़की ने बेबाकी से कह दिया कि न तो वह मायके जाना चाहती है और न ही ससुराल। वह अशोक यादव से प्यार करती है और आगे की जिंदगी उसी के साथ बिताना चाहती है। इसके बाद दुल्हन ने सारे के सारे गहने उतारे और मायके वालों को दे दिए। लड़की की जिद्द के आगे आखिरकार परिजनों को झुकना पड़ा और उन्होंने उसे प्रेमी से साथ जाने की परमिशन दे दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News