शादी में शामिल होने आई महिला से दूल्हे ने किया दुष्कर्म, शादी के तीसरे दिन पहुंचा जेल

7/21/2021 3:22:12 PM

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में हैवानियत का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने अपनी ही शादी में आई महिला को हवस का शिकार बनाया। अब महिला की शिकायत पर शादी के तीसरे दिन पुलिस ने दूल्हे को गिरफ्तार किया है। मामले में दूल्हे का साथ देने वाली उसकी बहन भी गिरफ्तार हुई है। जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक, घटना इंदौर से लगे सांवेर थाना क्षेत्र के जेतपुरा गांव की है। गांव के अनिल पुत्र जुगल (28) की 16 जुलाई को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए धार की रहने वाली एक महिला अपने पति के साथ 7 जुलाई को जेतपुरा आई थी। शादी समारोह के दौरान दूल्हे ने अपनी बहन की मदद से उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद मैं अपने घर चली गई। दुष्कर्म के बाद से मेरी तबीयत खराब रहने लगी। घटना की जानकारी मैंने अपने पति को दी। सोमवार को महिला ने अपने पति साथ सांवेर थाना में दूल्हे और उसकी बहन के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने दूल्हे अनिल और उसकी बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दोनों को गिरफ्तार किया। मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने दोनों को जेल भेजने के निर्देश दिए।

meena

This news is Content Writer meena