MP में पंचायत चुनाव रद्द! शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

12/26/2021 3:15:49 PM

भोपाल(इजहार हसन खान): मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त कर दिए जाएंगे। रविवार को हुए शिवराज कैबिनेट में बड़ा फैसला लिया गया। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवराज कैबिनेट में चुनाव रोके जाने पर सहमति बन गई है। सरकार अब इसका प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजेगी। इसके बाद पंचायत चुनाव रद्द करने की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। अब चुनाव कब होंगे कोरोना के हालात को देखते हुए निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पंचायत चुनाव होंगे या नहीं पर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। क्योंकि ओबीसी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद से कांग्रेस-भाजपा आमने सामने आ गई थी और ऐसे में पंचायत चुनाव को लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन इसी बीच रविवार को तीन बड़े ऐसे कारण सामने आए है जिनसे माना जा सकता है कि मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव निरस्त होगा लगभग तय है।

1. जिस अध्यादेश से कमलनाथ सरकार का रोटेशन और परिसीमन निरस्त किया गया उस अध्यादेश को विधानसभा में पास नहीं करवा पाई बीजेपी सरकार। सूत्रों की मानें तो मध्यप्रदेश सरकार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जो अध्यादेश लाई थी वो अध्यादेश वापस ले रही है। अगर ऐसा होता है तो कमलनाथ सरकार द्वारा किया गया परिसीमन और रोटेशन जीवित करेगा और इस नए अध्यादेश से पंचायत चुनाव नहीं हो पाएंगे। मतलब की पंचायत चुनाव निरस्त हो जाएंगे।

2. रविवार को कैबिनेट की बैठक हुई इसमें  गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि फैसला लिया गया कि पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी गई है। प्रस्ताव राज्यपाल के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलने पर पंचायत चुनाव रद्द मानें जाएंगे।

3.इंदौर में ओमिक्रान के 8 मामले मिलना, हालांकि उनमें से छह ठीक होकर घर जा चुके हैं सिर्फ दो एडमिट है और इनमें भी कोई लक्षण नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News