कश्मीर में शहादत पाकर फूलों की बारिश के बीच सतना पहुंचा कर्णवीर! CM शिवराज ने की बड़ी घोषणाएं

10/22/2021 12:26:18 PM

सतना(फिरोज बागी): कश्मीर के सोपियां में दो आतंकियों को ढेर करके शहादत पाने वाले वीर सपूत कर्णवीर सिंह राजपूत का शव उनके गृहग्राम दलदल पहुंचा। इस मौके पर लोगों ने जगह जगह फूलों बरसा कर शहीद को नमन किया। वहीं आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ कर्णवीर सिंह को अंतिम विदाई दी जाएगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी दलदल गांव में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कर्णवीर सिंह राजपूत की शहादत को प्रणाम करते हुए 1 करोड़ की सम्मान निधि देने की घोषणा की साथ ही कहा कि मृतक के भाई को सरकारी नौकरी मिलेगी व गांव में शहीद का स्मारक बनेगा।

आपको बता दें कि सोपियां में हुई आतंकी मुठभेड़ में 21 राजपूत रेजिमेंट 44RR के जवान कर्णवीर सिंह राजपूत ने शौर्य दिखाते हुए अपने जन्मदिन को वीरगति प्राप्त की । कर्णवीर सतना जिले के ग्राम दलदल के मूल निवासी थे। दो दिन पहले आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सतना का लाल कर्णवीर भी मोर्चा संभाले हुए था।



लेकिन दूसरी ही सुबह लगभग 4 बजे आतंकियों की गोली उनके सिर और सीने पर लग गई। इस मुठभेड़ में पांच  जवान घायल भी हुए हैं। दो भाइयों में छोटे कर्णवीर की उम्र 26 वर्ष थी। अभी उनका विवाह नहीं हुआ था।

कर्णवीर सतना शहर के वार्ड नंबर 22 उतैली के रहने वाले रिटायर्ड फौजी राजू सिंह के सुपुत्र थे। शहादत से एक दिन पहले ही पिता से कर्णवीर की बात हुई थी, लेकिन फिर उसके बाद फोन नहीं उठा।

meena

This news is Content Writer meena