भगवान शिव का वो धाम जहां मुस्लिम भी करते हैं इबादत, अश्वस्थामा के हाथों होती है सुबह की पूजा

7/26/2021 12:28:20 PM

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शिव का एक ऐसा मंदिर है जो हिंदू मुस्लिम एकता की जीती जागती तस्वीर पेश करता है। जहां मुस्लिम समाज के लोग शिव मंदिर में इबादत करने आते हैं। करीब 800 वर्ष प्राचीन यह शिव मंदिर असीरगढ गांव में धुलकोट रोड पर स्थित है। यह मंदिर महाभारत के काल का बताया जाता है। इसकी एक और खासियत है कि मंदिर में पूजा स्थलों पर लगाये गये घंटों में से ओम की ध्वनी निकलती थी। इन घंटों को लगाने से पहले कई लाख जाप किये जाते हैं। उसके बाद इन्हें लगाया जाता है। कहा जाता हैं कि आज भी असिरगढ के किले में स्थित शिव मंदिर से होकर अश्वस्थामा इस शिवालय में भी आते हैं।



यह शिवलिंग का महत्व ओंकारेश्वर के शिवलिंग से कम नहीं हैं, यहां हिंदूओं के साथ-साथ मुसलमान भी शिवजी की उपासना करते हैं, और हर रोज यंहा मंदिर पहुचकर भगवान की उपासना एक मुस्लिम परिवार करता हैं, सुबह ब्रम्ह मुर्हूत में ही मंदिर पंहुचकर ईबादत करता हैं।



यही नहीं यहां से गुजरने वाले कई मुस्लिम भक्त भी रोजाना आना जाना करते हैं किन्तु यंहा से गुजरते समय मंदिर पर रुककर पूजा अर्चना कर बगेर यंहा से आगे नही बढ़ते है, उनका मानना है कि इस मंदिर पर जो भी मुराद मांगी जाती है वह पूर्ण होती है और यंहा कई हिंदुओं के साथ साथ मुस्लिम भक्त भी है जो रोजाना यंहा पूजा अर्चना करते हैं।



वही यंहा के लोग आज भी अपने परिवारों के साथ पहुचते है और कोई भी कार्यक्रम की शुरुआत यहीं से की जाती है, वही दूर दूर से पर्यटक आते है और भगवान के दर्शन कर इस मंदिर के इतिहास के बारे भी जानकारी हासिल करते हैं।



जब यंहा आये पर्यटकों से चर्चा की गई तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर की महिमा हमारे पूर्वजों से सुनते आ रहे है और यंहा आज भी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिलती है।
 

meena

This news is Content Writer meena