Punjab Kesari MP ads

शराब में टुन्न पुलिस वाले ने अपने ही सीनियर्स को बकी गालियां, बस स्टैंड पर जमकर किया हंगामा

Saturday, Sep 19, 2020-06:25 PM (IST)

बालाघाट: समाज में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए लोग पुलिस का सहारा लेते हैं लेकिन यदि वहीं पुलिस वाले खुद समाज में उत्पाद मचाए तो स्थिति क्या हो। एक ऐसा ही मामला बालाघाट के लालबर्रा वन विकास निगम परिक्षेत्र मे पदस्थ डिप्टी रेजर दीपचंद वासूदेव का शराब के नशे मे उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। जहां वरिष्ठ अधिकारियों से भी अभद्रता की है। जिसपर पुलिस में मामला दर्ज हुआ है।

PunjabKesari
जानकारी के मुताबिक डिप्टी रेंजर दीपचंद वासूदेव शराब के नशे में धूत होकर बस स्टेड कंजई मे लोट-पोट हो रहा था और लोगों से अभद्रता कर रहा था। जिसपर वहां के ग्रामीणों ने आपत्ति की और डायल 100 को सूचना दे दी। जिसने भी समझाया पर वह उनसे भी उलझ गया। हालांकि वह इतना अधिक शराब पिया था कि पुलिस उसे मुलाहिजा कराने नहीं ला सकी।

PunjabKesari

लालबर्रा थाना प्रभारी रघुनाथ खातरकर ने बताया कि डिप्टी रेंजर के खिलाफ इस मामले के अलावा शराब के नशे मे तीन महीने पहले एक्सीडेंट कर गाली गलौज करने का मामला दर्ज है। डिप्टी रेंजर के खिलाफ एक शिकायत रेंजर रवि गेडाम की ओर से जातिगत गाली देने व अभद्रता करने की भी की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News