Punjab Kesari MP ads

वायरल ऑडियो पर छिड़ी पाप-पुण्य की जंग, कमलनाथ ने शिवराज को बताया सबसे बड़ा पापी

Friday, Jun 12, 2020-11:18 AM (IST)

भोपाल: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद सियासी घमासान जारी है। जहां कांग्रेस इस ऑडियो को लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रही है तो वहीं शिवराज सिंह ने भी इसे पाप पुण्य से जोड़कर एक नई जंग को जन्म दे दिया है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने शिवराज सिंह के ट्वीट को लेकर एक बार फिर से तीखा रुख अपनाते हुए सवाल खड़े किए हैं और कहा कि जो खुद को धर्मप्रेमी बताते हैं वही सबसे बड़े पापी हैं।


दरअसल शिवराज सिंह ने गुरुवार को ऑडियो क्लिप को लेकर ट्वीट किया था कि जिसमें उन्होंने कहा - 'पापियों का विनाश तो पुण्य का काम है। हमारा धर्म तो यही कहता है। क्यों? बोलो, सियापति रामचंद्र की जय।' राजनीतिक गलियारों में इसके अपने तरीके से अर्थ निकाले जाने लगे। 

 

इसी पर कमलनाथ ने पलटवार करते हुए कहा, "कुछ लोग खुद को बड़ा धर्म प्रेमी बताते हैं, खूब ढोंग करते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ये ही लोग सबसे बड़े अधर्मी, पापी हैं। जनता के धर्म यानी जनादेश को नहीं मानते हुए उसका अपमान करने वाले धर्म प्रेमी कैसे।"
 

फिर उन्होंने कहा, "धोखा, फरेब, साजि़श, खरीद-फरोख्त, षड्यंत्र, प्रलोभन, ये आचरण तो धर्म कभी नहीं सिखाता? एक समय जिन्हें पापी बताते थे, आज वो ही संगी साथी हैं। कोई नियत-नीति नहीं, नैतिकता नहीं, कोई सिद्धांत नहीं, यह धर्म की राह कैसे?"

PunjabKesari

यदि यह पाप है तो प्रदेश की जनता के हित में यह पाप हम करते रहेंगे।
• क्या सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ाना पाप है ?
• क्या प्रदेश पर पिछले 15 वर्षों में लगे दाग़ धोना पाप है ?
• क्या माफ़ियाओ के ख़िलाफ़ अभियान चलाना पाप है ?
• क्या प्रदेश में निवेश लाकर बेरोज़गारी दूर करना पाप है ?
• क्या कन्या विवाह की राशि को बढ़ाना पाप है ?
• क्या किसानो का क़र्ज़ माफ़ करना पाप है ?
• क्या युवाओं को रोज़गार देना पाप है ?
• क्या जनता को , किसानो को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना पाप है ?
• क्या महिलाओं को सुरक्षा व सम्मान देना पाप है ?
• क्या मिलावट मुक्त प्रदेश बनाना पाप है ?


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

meena

Related News