Punjab Kesari MP ads

कोर्ट से गैंगरेप की फाइल ही चुरा ले गए गैंगरेप के आरोपी ! अजीब मामले को देख जज भी हैरान

Thursday, May 26, 2022-06:27 PM (IST)

इंदौर(सचिन बहरानी): आपने सुना होगा कि चोर सूने मकानों से सोने चांदी के जेवर या अन्य सामान चुरा लेते हैं लेकिन इंदौर के जिला कोर्ट में एक सनसनीखेज चोरी की घटना का खुलासा हुआ है जिसमें सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के गैंगरेप की कोर्ट फाइल को गैंगरेप करने वाले आरोपी ही चुरा लेते हैं जिसका खुलासा हाईकोर्ट की एक फाइल में छोड़े सबूतों से होता है जिसके बाद पीड़िता द्वारा अपने वकील के माध्यम से चीफ जस्टिस ऑफ मध्यप्रदेश सहित इंदौर उच्च न्यायलय से आरोपी के खिलाफ सख्त सजा को लेकर गुहार लगाई जा रही है।

PunjabKesari

दरअसल, पूरा मामला इंदौर जिला न्यायलय का है जिसमें सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया अभिमन्यु तिवारी, सुग्रीव विश्नोई इंदजीत सिंह द्वारा दुष्कर्म पीडिता की कोर्ट की फाइल चुरा ली जाती है। साथ ही तीन अलग अलग जजों की ऑडर सीट भी जिला न्यायलय इंदौर से चुरा लेते हैं और उसी के तहत इंदौर उच्च न्यायलय में याचिका में उनका इस्तेमाल करते हैं। पीड़िता के वकील एडवोकेट कृष्णकांत कुनहरे ने बताया कि सिमरन फिसरिस के मालिक हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया, अभिमन्यु तिवारी, सुग्रीव विश्नोई और इंदजीत सिंह के ऊपर पीड़िता के साथ गैंगरेप किया था जिसकी शिकायत पीड़िता द्वारा ग्वालटोली थाने पर दर्ज कराई थी जिस पर छोटी ग्वालटोली में दर्ज करके जिला न्यायलय में केस चल रहा है।

PunjabKesari

एडवोकेट कुनहरे की माने तो उन्होंने बताया कि आरोपी के सिमरन फिसिरिस में पीड़िता का पति खंडवा में एकाउंटेट था और उसे एकाउंटेट संभालते समय पता चला कि सिमरन फिसरिस कंपनी मछली बीजों को लेकर सरकार को करोड़ों रूपये की राजस्व हानि कर रहे हैं और उसके पास पूरे ही मामले को लेजर रखा हुआ है जिसकी भनक पड़ते ही आरोपियों ने पीड़िता के पति को झूठे गबन केस लगा दिया। साथ ही पत्नी के पास सबूत स्वरूप लेजर पत्नी के पास है जिसके चलते आरोपी पीड़िता को खंडवा से इंदौर लाकर होटल सिमरन में गैंगरेप किया गया जिसका एफआईआर पीड़िता द्वारा छोटी ग्वालटोली में दर्ज है और न्यायलय में प्रकरण चल रहा है। साथ ही पीड़िता ने जिला न्यायलय में एक परिवाद भी दायर की गई थी जिसपर न्यायलय ने गैंगरेप के अलावा आरोपियों पर पृथक से सबूत मिटाने की धारा, शासन को चूना लगाने की धारा के आदेश दिए थे, जिसपर आरोपियों ने धारा बढ़ाने वाले केस को चुनौती देते हुए उच्च न्यायलय इंदौर खण्ड पीठ में याचिका लगाई थी जिसमें आरोपियों ने पीड़िता के गैंगरेप के केस की फाइल धोखे से चुरा कर अप्रमाणित रूप में उच्च न्यायलय में पेश कर दी।

PunjabKesari

साथ ही जिला न्यायलय के तीन जजों की ऑडर सीट की कापी भी याचिका में लगा दी जिसका पता पीड़िता को याचिका लगाने के बाद कोर्ट से नोटिस मिलने के बाद हुआ जिसके बाद पीड़िता द्वारा चीफ जस्टिस मध्यप्रदेश, उच्च न्यायलय इंदौर व जिला जज इंदौर को शिकायत की गई। इसके बाद जिला जज ने सेशन जज को जांच अधिकारी बनाया जिस पर गोपनीय जांच में माना कि जिससे यह दर्शित होता है कि आरोपियों द्वारा बिना सत्य प्रतिलिपि के आवेदन न देते हुए सीधे सीधे फोटो कॉपी में दस्तावेज चुराए और उच्च न्यायलय के प्रकरण में लगाए हैं। एडवोकेट कुनहरे ने बताया कि आरोपियों ने न्यायलय के साथ भी धोखाधड़ी की है। गैंगरेप की फाइल चुराना, अप्रमाणित रूप में हाईकोर्ट की फाइल में पेश किया जाता है जिसमें दस वर्ष तक कि सजा और जुर्माने का प्रावधान है। फिलहाल पीड़िता द्वारा एडवोकेट कृष्णकुमार कुनहरे के माध्यम से चीफ जस्टिस मध्यप्रदेश, इंदौर उच्च न्यायलय व जिला जज को संज्ञान लेने के लिए अपील की है। हालांकि देखने वाली बात होगी कि पूरे मामले को लेकर किस तरह की कार्यवाही की जाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News