Punjab Kesari MP ads

कुख्यात डाकू खड्ग सिंह की पोती को जिंदा जलाया, अवैध संबंध बने तकरार का कारण

Monday, Nov 16, 2020-11:09 AM (IST)

उज्जैन: अपने जमाने के कुख्यात डाकू खड़ग सिंह की पोती को उसके पति ने केरोसिन डाल कर जिंदा जला दिया। बताया जा रहा है कि पत्नी पति के अवैध संबंधों में रुकावट बन रही थी इसलिए पति ने यह खौफनाक कदम उठाया। दीपावली की रात भी इसी बात को लेकर गायत्री और उसके पति में झगड़ा हो गया। ऐसे में गायत्री के पति ने उस पर केरोसिन डाल कर आग के हवाले कर दिया। गायत्री को अधजली हालत में इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। थाना चिंतामण की पुलिस ने मामला दर्ज कर महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की प्रारम्भिक जांच में आरोपी पति का गैर महिला से संबंध होना सामने आया है जिसके चलते दोनों में विवाद हुआ था।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, ग्राम धर्म बड़ला मार्ग पर चाय की गुमटी चला कर जीवन यापन करने वाली कुख्यात डाकू खड्ग सिंह की पोती गायत्री बाई और उसके पति के बीच दूसरी शादी को लेकर विवाद होता था। जिसमें आरोपी ने नशे की हालात में इस घटना को अंजाम दिया है। महिला ने अपने बयान में कहा कि उसका पति दूसरी शादी करना चाहता है और उसके दूसरी महिला के साथ उसके प्रेम प्रसंग चल रहा है, इसीलिए उसने मारपीट की व घासलेट मेरे ऊपर फेंक दी। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

meena

Related News