दूल्हे ने तीन प्रेमिकाओं के साथ एक ही मंडप में 6 बच्चों के सामने लिए 7 फेरे, अनोखे विवाह को देख हर कोई हैरान

5/3/2022 2:22:49 PM

अलीराजपुर(जावेद खान): यूं तो आपने ऐसी हजारों शादियां देखी या सुनी होगी, जिसमें एक लड़का और लड़की समाज के सामने सात फेरे लेकर विवाह जैसे पवित्र बंधन में बंधते हैं लेकिन एक दूल्हे के साथ तीन दुल्हनों की शादी वो भी उनके खुद के बच्चों के सामने होने के बारे में शायद ही आपने कभी देखा या सुना होगा। लेकिन ये अनोखा विवाह मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल अलीराजपुर जिले में देखने को मिला। यहां पर एक दूल्हे ने अपनी 3 प्रेमिकाओं के साथ खुद के 6 बच्चों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब इस विवाद की चर्चा चारों ओर हो रही है।

इस अनोखे विवाह में गांव के लोग भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। इतना ही नहीं विवाह के लिए बकायदा निमंत्रण कार्ड भी छपवाया गया था। जिसमें दूल्हे के नाम के साथ उसकी तीनों दुल्हनों का नाम लिखवाया गया था। इस विवाह से दूल्हे के सभी बच्चे खुश हैं। उन्होंने बारात में जमकर डांस किया।

विवाह रचाने वाले युवक का नाम समरथ मौर्या है। वह नानपुर इलाके का पूर्व सरपंच भी रह चुका है। उसे 15 साल में तीन अलग-अलग लड़कियों से प्यार हुआ। बारी-बारी से वह तीनों को भगाकर अपने घर ले आया और तीनों को बिना शादी के (लिव इन) पत्नी की तरह रखा। इस दौरान तीनों प्रेमिकाओं से उसे कुल 6 बच्चे भी हुए।

विवाह को लेकर दूल्हे समरथ मौर्या बेहद खुश है। उसने बताया कि वह 15 साल पहले गरीब था। लिहाजा शादी नहीं कर पाया और अब अपनी इच्छा पूरी की है। वह आदिवासी भिलाला समुदाय से आता है। इस समुदाय में लिव-इन में रहने और बच्चे करने की छूट है। लेकिन हमारे यहां रिवाज है कि जब तक विधि-विधान से शादी नहीं हो जाती तब तक दूल्हा या जो भी ऐसा करता है, वो किसी भी मांगलिक काम में शामिल नहीं हो सकता। यही कारण है कि 15 साल और 6 बच्चों के होने के बाद समरथ ने अपनी तीनों प्रेमिकाओं के साथ जीवनभर के बंधन में बंधे। अब वह अपनी दुल्हनों के साथ किसी भी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकेगा।

 

 

 

 

meena

This news is Content Writer meena