Corona vaccine से बिगड़ी 12 बच्चों की तबीयत! बेहोशी की हालत में अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टर बोले...

3/25/2022 11:57:44 AM

सतना: मध्य प्रदेश में 12-14 साल के बच्चों का कोरोना टीकाकरण अभियान चल रहा है। इस दौरान सतना जिले के अमदरा अस्पताल में वैक्सीनेशन के बाद 12 छात्र- छात्राओं की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। ये छात्र अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के हैं। सभी पड़ोस के गांव खेरवासानी के रहने वाले हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद विद्यार्थियों को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल भेजा गया है।

PunjabKesari

बच्चों को गोद में उठाकर दौड़े परिजन...
गुरुवार को वैक्सीनेशन अभियान के तहत अमदरा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए अमदरा अस्पताल लाया गया था। दोपहर 12 बजे अस्पताल लाए गए बच्चों में से 12 की तबीयत वैक्सीन लगने के बाद बिगड़ गई। वैक्सीन लगवाने के बाद कुछ ही देर में छात्राएं अचेत हो गईं। उन्हें अस्पताल के बेड पर लेटा तो दिया गया, लेकिन वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था।

PunjabKesari

अस्पताल में कोई डॉक्टर नहीं था मौजूद...
इसके बाद बच्चों के परिजन अस्पताल पहुंचे और उन्होंने पानी के छींटे मारकर बच्चों को होश में लाने की खूब कोशिश की। चिंतित और परेशान परिजन अमदरा अस्पताल के स्टाफ से डॉक्टर को बुलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन वहां कोई नहीं आया। फिर सभी को अमदरा से मैहर सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। इनमें से 8 को रात 10 बजे तक मैहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मैहर अस्पताल में उन्हें ऑक्सीजन लगाई गई है और इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Recommended News

Related News