जज के ड्राइवर की बेटी बनी सिविल जज, परीक्षा में हासिल की 7वीं रैंक, बोली- अभी तो जर्नी शुरु हुई है

4/29/2022 11:56:14 AM

नीमच: मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की सिविल जज वर्ग-2 परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें नीमच की दो बेटियों को सफलता मिली है। इनमें से एक जावद सिविल जज के ड्राइवर की बेटी है जिसने पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसके साथ ही पुस्तक विक्रेता जितेंद्र की बेटी दुर्गा ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है।

कहते हैं हौंसले बुलंद हो तो किसी भी मंजिल को पूरा कर पाना मुश्किल नहीं होता है। नीमच की इन दो बेटियों ने भी यह कर दिखाया। उसने ऑल इंडिया लेवल में 7वीं रैंक हासिल की। साधारण से परिवार से उठकर इस मुकाम को हासिल करना कोई खालाजी का बाड़ा नहीं था लेकिन कड़ी मेहनत और लगन से दोनों ने परीक्षा पास कर ली। खास बात यह कि दोनों बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता की प्रेरणा, कड़ी मेहनत और लगन को बताया है।

दरअसल प्रदेशभर के न्यायालय में रिक्त 252 पदों के लिए लिखित परीक्षा मार्च माह में हुई थी, जिसमें देश भर के 350 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। इसमें नीमच शहर की दो बेटियों का भी चयन हुआ। इसमें जिला व सत्र न्यायालय में न्याय विभाग के लघु वेतन कर्मचारी (ड्राइवर) अरविंद गुप्ता की बेटी वंशिता गुप्ता है। वंशिता पहले प्रयास में ही सिविल जज बन गई, जिसे प्रदेश में सातवीं रैंक मिली है।

meena

This news is Content Writer meena