जिस बकरे की बलि दी उसी की आंख खाने से हुई शख्स की मौत, हैरान कर देगा पूरा मामला

Tuesday, Jul 04, 2023-04:16 PM (IST)

सूरजपुर (सत्येंद्र शर्मा) : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक व्यक्ति को बकरे की आंख निगलना मंहगा पड़ गया। दरअसल, व्यक्ति शराब के नशे में था और नशे में ही बकरे का मांस खाने लगा। ऐसे में वह बकरे की आंख निगल गया, जो उसके गले में जाकर फंस गई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।

PunjabKesari

दरअसल सूरजपुर के मदनपुर गांव का रहनेवाला बागर सिंह अपने 3 साथियों के साथ पार्टी मनाने सूरजपुर आया था। यहां शराब भट्टी से तीनों ने शराब खरीदी और बकरे का सिर ले आए। बागर सिंह ने शराब पी और सब्जी बनाने के लिए रखे बकरे के सिर के कच्चे मांस में से बकरे की कच्ची आंख उठाकर उसे निगल गया। इसे खाने से उसके साथियों ने उसे मना भी किया लेकिन बागर नहीं माना और आंख खा गया। जिसके कुछ देर बाद आंख बागर के गले में फंस गई। काफी देर तक वो बागर के गले मे फंसी रही लेकिन उसने पानी नहीं पिया जिससे उसकी श्वसन नलिका चोक हो गई।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, तीनों दोस्तों ने खूब शराब पी और उसके बाद बकरे की मुंडी को बनाने लगे। बागर के दोस्त के मुताबिक, मैंने मांस काटा और बकरे के मस्तिष्क और उसकी आंख को निकालकर रखा। इसी दौरान उन्होंने कहा इसको कच्चा खाऊंगा और उठाकर खा गए। गले में आंख फंस गई उसे पानी पीने कहा लेकिन नहीं पिया उसके बाद तबियत बिगड़ गई। इसके बाद बागर के साथी उसे उठाकर सूरज के सरकारी अस्पताल लेकर आये लेकिन तबतक उसकी जान जा चुकी थी। उसकी श्वान नलिका चोक हो गई थीं। यहां अस्पताल में उसकी जान चली गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News