Punjab Kesari MP ads

मोहन सरकार ने किसानों को दी बड़ी सौगात, 4 गुना मुआवजे का किया ऐलान

Wednesday, Apr 22, 2026-02:47 PM (IST)

भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानों को एक बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक में एक अहम प्रस्ताव पास किया गया है। इसके तहत अब किसानों को जमीन अधिग्रहण के लिए एक दो नहीं बल्कि पूरा 4 गुना मुआवजा देने की घोषणा की गई है। कैबिनेट मीटिंग में इसके अलावा अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगी। सरकार ने उज्जैन और छिंदवाड़ा के लिए भी बड़े ऐलान किए हैं। इसके साथ ही साथ ही सीएम केयर योजना की निरंतरता को मंजूरी दी गई है। नारी शक्ति वंदन के लिए एक दिन का विशेष सत्र बुलाया गया है। वहीं अव्वल रहे विद्यार्थियों को भी साइकिल देने का निर्णय लिया गया है।

मोहन कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान कल्याण वर्ष में किसानों को एक और राहत दी है। किसानों के लिए मुआवजे को लेकर अहम फैसला लिया गया है। प्रदेश में किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट की शुरुआत होती है और उसमें ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जमीन का अधिगृहण किया जाएगा तो उन्हें चार गुना तक मुआवजा दिया जाएगा। इसका सीधा मतलब यह है कि जमीन की कीमत से कही ज्यादा पैसा सरकार की तरफ से किसानों को दिया जाएगा। ऐसे में यह किसानों के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। कैबिनेट ने ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए 33 हजार करोड़ की मंजूरी दी है।

उज्जैन-छिंदवाड़ा के लिए बड़ी घोषणा

मोहन कैबिनेट में उज्जैन क्षेत्र की 157 करोड़ सिंचाई परियोजना को स्वीकृति मिली है। जिससे 35 गांव को फायदा मिलेगा। छिंदवाड़ा जिले के लिए पुनर्वास पैकेज के अंतर्गत 128 करोड़ की वृद्धि की गई है।

विद्यार्थियों को साइकिल देगी सरकार

वहीं मोहन सरकार ने स्कूली बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है। यहां 6वीं और 9वीं के विद्यार्थियों को 990 करोड़ खर्च करके साइकिल वितरित की जाएगी। शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के लिए 1200 करोड़ खर्च किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

meena

Related News